One Nation One Election: Chief Election Commissioner की बात सुनकर खत्म हो जाएंगे आपके सवाल !
#CliqIndia #OneNationOneElection #RajeevKumar #ElectionCommission #2024election
Chief Election Commissioner यानी मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर बुधवार को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग संवैधानिक प्रावधानों और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार चुनाव कराने के लिए तैयार है….कुमार और आयोग के अन्य शीर्ष अधिकारी बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों, प्रशासन और ED CBI जैसी एजेंसियों के साथ तीन दिवसीय समीक्षा बैठक करने के लिए भोपाल के दौरे पर आए हुए हैं… दौरे पर उन्होने One Nation One Election को लेकर कई बातें कहीं… राष्ट्र, एक चुनाव पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में राजीव कुमार ने कहा कि आयोग को संवैधानिक प्रावधानों और जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत समय से पहले चुनाव कराना होता है. कुमार ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक पांच साल में चुनाव कराए जाएं. प्रावधानों के अनुसार, इलेक्शन कमीशन पांच साल का समय समाप्त होने से छह महीने पहले आम चुनावों की घोषणा कर सकता है. विधानसभा चुनावों के लिए भी मानदंड समान हैं. उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार चुनाव कराने के लिए तैयार है. ’’केंद्र सरकार ने लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगरपालिकाओं और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर गौर करने और जल्द से जल्द सिफारिशें देने के लिए शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति के गठन की अधिसूचना जारी की थी… वैसे One Nation One Election को लेकर आप क्या सोचते हैं…
Visit Now: https://cliqindia.com/ Stay Updated! 🔔
https://cliqindia.com/hindi
Follow us for latest updates :
► Like us on Facebook: https://facebook.com/cliqindiamedia
► Follow us on Twitter: https://twitter.com/cliqindiamedia
► Follow us on Instagram: http://instagram.com/cliqindiamedia
► Follow us on Koo App: https://www.kooapp.com/profile/cliqindia
