डिजिटल युग और पेरेंटिंग की चुनौतियां
आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। बच्चे से लेकर वयस्क तक, हर कोई मोबाइल का उपयोग करता है। हालांकि, बच्चों में मोबाइल फोन का बढ़ता उपयोग एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। मोबाइल पर अधिक समय बिताने से बच्चों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह न केवल उनकी नींद और शारीरिक गतिविधियों को बाधित करता है, बल्कि सामाजिक कौशल और मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करता है।
मोबाइल की लत के दुष्प्रभाव
मोबाइल एडिक्शन बच्चों के जीवन को कई तरीकों से प्रभावित कर सकता है:
नींद की कमी: स्क्रीन टाइम से बच्चों की नींद बाधित होती है, जिससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
शारीरिक गतिविधि में कमी: लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताने से बच्चों में मोटापा, डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
सामाजिक कौशल में कमी: बच्चों में मोबाइल की लत उन्हें असामाजिक बना सकती है, जिससे उनकी मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव: अत्यधिक मोबाइल उपयोग से बच्चों की एकाग्रता और शैक्षणिक प्रदर्शन भी प्रभावित हो सकता है।
स्क्रीनटाइम को इनाम न बनाएं
अक्सर माता-पिता बच्चों को होमवर्क पूरा करने या खाना खाने के बदले मोबाइल उपयोग की अनुमति देते हैं। यह बच्चों को यह संकेत देता है कि स्क्रीन टाइम एक इनाम है। इसके बजाय, सकारात्मक आदतें विकसित करने के लिए अन्य प्रेरक तरीकों का उपयोग करें।
पूरे परिवार के लिए स्क्रीनटाइम नियम लागू करें
बच्चे अपने बड़ों से प्रेरणा लेते हैं। यदि पूरा परिवार स्क्रीनटाइम के लिए एक समान नियमों का पालन करेगा, तो बच्चे इसे सहजता से स्वीकार करेंगे।
नियत स्क्रीनटाइम तय करें
दिन या सप्ताह में स्क्रीन उपयोग के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें। इस नियम का सख्ती से पालन करें और बच्चों को अतिरिक्त समय न दें। यह उन्हें अनुशासन में रहने और नियमों का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
आउटडोर गतिविधियों को प्राथमिकता दें
बच्चों को आउटडोर खेल और गतिविधियों में शामिल करें। यह न केवल उनकी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएगा, बल्कि उनकी इम्युनिटी को भी मजबूत करेगा। साथ ही, बच्चों का ध्यान स्क्रीन से हटाने का यह प्रभावी तरीका हो सकता है।
बच्चों में मोबाइल की लत एक गंभीर समस्या है, जो उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। माता-पिता का दायित्व है कि वे स्क्रीनटाइम को सीमित करने के प्रभावी उपाय अपनाएं और बच्चों को स्वस्थ आदतें विकसित करने के लिए प्रेरित करें। सही मार्गदर्शन और अनुशासन से न केवल बच्चों के वर्तमान बल्कि उनके भविष्य को भी सुरक्षित बनाया जा सकता है।
जहां कंपनियां एक के बाद एक आधुनिक से आधुनिक गैजेट्स लॉन्च कर रही हैं, वहीं बढ़ता स्क्रीन टाइम भी एक समस्या बनता जा रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक नॉर्मल और हेल्दी हार्ट में ‘इलेक्ट्रिक सिग्नल’ धड़कनों को कंट्रोल करते हैं, लेकिन जब ये इलेक्ट्रिक संकेत बिगड़ जाते हैं, तब दिल का ऊपरी हिस्सा सिकुड़ने के बजाय कांपने लगता है। इससे धड़कनों की रफ्तार बिगड़ जाती है।
PGI लखनऊ की स्टडी के मुताबिक, 30 से 40 साल के युवाओं में यह परेशानी तेजी से बढ़ रही है। आयुर्वेद में ऐसी बहुत सी हर्ब्स के बारे में बताया गया है जो बेहद गुणकारी और असरकारक हैं जिन्हें आप सबसे आसानी से डाबर च्यवनप्राश के जरिए कंज्यूम कर सकते हैं। इसमें 40 से भी अधिक जड़ी-बूटियों के साथ ही आंवला होता है जिसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए आदि आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और आंखों की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है।
