आंवला, जिसे विटामिन-C का समृद्ध स्रोत माना जाता है, सर्दियों में आसानी से उपलब्ध होता है। इसे “चिर यौवन” यानी हमेशा युवा बनाए रखने वाला फल भी कहा जाता है। सर्दियों में आंवला का सेवन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है। आज हम आपको आंवला को डाइट में शामिल करने के 3 सरल और स्वादिष्ट तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप इसे आसानी से खा सकते हैं और इसके भरपूर लाभ उठा सकते हैं।
आंवला से तैयार होने वाले व्यंजन
1. आंवला की चटनी
आंवला की चटनी पराठे और रोटी के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है।
बनाने की विधि:
– 2-3 आंवला को धोकर साफ करें और उसके बीज निकाल लें।
– मिक्सी में आंवला, 2 कली लहसुन, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक और जीरा डालकर पीस लें।
– इस चटनी को अपने भोजन के साथ परोसें। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है।
2. आंवला की सब्जी
स्वाद बदलने और आंवला का भरपूर लाभ उठाने के लिए आंवला की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है।
बनाने की विधि:
– कुकर में 1 चम्मच तेल गर्म करें।
– उसमें जीरा और थोड़ी हींग डालें, फिर हल्दी डालकर साबुत या कटे हुए आंवला डालें।
– ऊपर से थोड़ा पानी छिड़कें और नमक व एक चुटकी लाल मिर्च डालें।
– कुकर को बंद करके 2 सीटी तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं।
– पकने के बाद आंवला को हल्का मैश कर लें और बीज निकाल दें।
– इसे मुख्य भोजन के साथ साइड डिश के रूप में परोसें।
3. आंवला का अचार
आंवला का अचार सर्दियों में पराठे और अन्य व्यंजनों के साथ खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है।
खासियत:
– हल्का खट्टा स्वाद इसे खास बनाता है।
– मेथी, आलू, गोभी या मिक्स पराठों के साथ यह बेहद स्वादिष्ट लगता है।
आप इसे घर पर तैयार कर सकते हैं या बाजार से खरीद सकते हैं।
सर्दियों में आंवला को अपनी डाइट में शामिल करना सेहत और स्वाद दोनों के लिए लाभकारी है। चटनी, सब्जी, या अचार जैसे तरीकों से आप इसे आसानी से अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से आंवला का सेवन न केवल आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि आपको स्वस्थ और ऊर्जावान भी बनाए रखता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली अत्यधिक प्रभावी जड़ी-बूटियों में अग्निमंथा, मुद्गापर्णी, सतावरी, द्राक्षा और गिलोय हैं, जो अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, कंजेशन, फ्लू, ऐंठन, गैस्ट्रिक समस्या और ब्लड प्रेशर में मदद करती है। तो अगर आप हैं इन सब से परेशान तो आपको इन जड़ी-बूटियों को कहीं खोजने की जरूरत नहीं, बल्कि ये सबकी सब हैं डाबर च्यवनप्राश में।
