पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन सोमवार को मिश्रित रहा। बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कांस्य पदक का अवसर गंवा दिया, जबकि निशानेबाज महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरूका की स्कीट मिश्रित टीम भी कांस्य पदक के मुकाबले में हार गई। इससे भारत के हाथ सोमवार को कोई पदक नहीं आया।
महिला टेबल टेनिस टीम ने क्वार्टर फाइनल में स्थान पाकर थोड़ी खुशी मनाई, जबकि एथलेटिक्स में अविनाश साबले ने तीन हजार मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। लक्ष्य सेन, पहला गेम जीतने और दूसरे में बढ़त बनाने के बावजूद, कांस्य पदक के प्लेऑफ में मलेशिया के ली जी जिया से तीन गेम में हारकर पुरुष एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने से चूक गए।
मंगलवार को पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन, भारत को निम्नलिखित खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है:
टेबल टेनिस
पुरुष टीम (प्री क्वार्टर फाइनल) : भारत (हरमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर) बनाम चीन – दोपहर 1.30 बजे
एथलेटिक्स
- पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): किशोर जेना – दोपहर 1.50 बजे
- पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): नीरज चोपड़ा – दोपहर 3.20 बजे
- महिला 400 मीटर (रेपेचेज): किरण पहल – दोपहर 2.50 बजे
कुश्ती
विनेश फोगाट (50 किग्रा) बनाम युई सुसाकी (जापान), प्री क्वार्टर फाइनल- दोपहर 2.30 बजे से
हॉकी
पुरुष सेमीफाइनल : भारत बनाम जर्मनी – रात 10.30 बजे
महिला कुश्ती में उम्मीद
भारतीय पहलवान निशा को महिला 68 किग्रा कुश्ती मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में चोटिल होने के बाद उत्तर कोरिया की पाक सोल गम के खिलाफ 8-10 से हार का सामना करना पड़ा। जब लगभग एक मिनट का खेल बचा था, तब निशा 8-2 से आगे चल रही थीं, लेकिन इसके बाद उनके दाएं हाथ में चोट लगने से उत्तर कोरिया की खिलाड़ी ने आठ अंक जुटाकर जीत दर्ज की।
भारत को उम्मीद है कि मंगलवार को उनके खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों के लिए फिजिकल स्ट्रेंथ और मेंटल स्ट्रेंथ बहुत मायने रखते हैं और इन दोनों के लिए रामबाण है डाबर च्यवनप्राश, क्योंकि इसमें है अग्निमंथा, आंवला, अश्वगंधा, गिलोय और महामेधा, जो करता है फिजिकल और मेंटल हेल्थ को स्ट्रॉन्ग।
