शहद और लहसुन, दोनों ही घरेलू उपचारों में प्रमुख स्थान रखते हैं। इनके औषधीय गुणों से हर कोई परिचित है, लेकिन जब इनका साथ में उपयोग किया जाता है, तो इनके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। शहद एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जबकि लहसुन में एलिसिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करते हैं। खाली पेट शहद में भीगा हुआ लहसुन खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और सही सेवन का तरीका।
शहद में डूबे लहसुन के सेवन के लाभ
1. इम्यूनिटी को करें मजबूत
शहद और लहसुन का संयोजन इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह एक सुपरफूड की तरह काम करता है, जो एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और संक्रमण से बचाने में सहायक है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
2. सर्दी-जुकाम में आराम
सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी समस्याओं के लिए यह एक प्रभावी घरेलू उपाय है। लहसुन और शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश और सूजन को कम करते हैं। साथ ही, यह शरीर को अंदरूनी गर्माहट प्रदान करता है।
3. दिल को रखे स्वस्थ
शहद और लहसुन का नियमित सेवन शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह दिल की धमनियों में जमा फैट को हटाने में सहायक होता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
4. पाचन तंत्र को बनाए फिट
लहसुन और शहद का मिश्रण पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज, डायरिया, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसका नियमित सेवन पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है।
सेवन की सही मात्रा और तरीका
रात को एक कांच की बोतल में शहद भरें और उसमें कुछ छिली हुई लहसुन की कलियां डालें।
– सुबह खाली पेट: रोज सुबह 1-2 लहसुन की कलियों को चबाकर खाएं।
– भोजन के बाद: इसे ब्रेकफास्ट या डिनर के बाद भी खा सकते हैं।
सुबह खाली पेट शहद में भीगे लहसुन का सेवन शरीर को अधिक लाभ प्रदान करता है। यह न केवल इम्यूनिटी को बढ़ाता है, बल्कि पूरे शरीर की कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाता है।
शहद और लहसुन का संयोजन एक प्राकृतिक उपाय है, जो कई बीमारियों से बचाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे सही मात्रा और नियमितता से सेवन करने पर न केवल आप बीमारियों से दूर रहेंगे, बल्कि आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
आजकल खराब पानी या खानपान के कारण किडनी और यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़ी बीमारियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं, जिसमें कंटकारी, पुष्करा, गिलोय और विदारी जैसी जड़ी-बूटियां काफी लाभकारी हैं और इन जड़ी-बूटियों को कहीं और खोजने की जरूरत भी नहीं है, क्योंकि इन्हें डाबर च्यवनप्राश में शामिल किया गया है।
