राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव में बीजेपी की शानदार विजय के बाद बिहार के बेउर जेल से लेकर दिल्ली के तिहाड़ के कैदियों के बीच सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि अगली बारी किसकी है। राज्यों के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से सिर्फ मोदी के नाम पर जाति की राजनीति ने दम तोड़ा, जिस तरह से फ्री की रेवड़ियां पिघल कर बह गईं, वो 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी की बादशाहत कायम रहने की तरफ इशारा कर चुकी हैं। अब तो विपक्षी पार्टियां अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से हताश हैं, बल्कि अब वे इस बात पर विचार करने में जुट गई हैं कि मोदी को बहुमत न मिले। कुछ ऐसा ही हाल है बिहार में, लेकिन वहां बूढ़े हो चुके नीतीश में अब इतना सामर्थ्य नहीं बचा कि वो बीजेपी के रथ को रोक सकें। और रही बात तेजस्वी की तो वो जिस तरह से ईडी और सीबीआई के रडार पर हैं, आज न तो कल उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। इसलिए वे अपने नफा नुकसान का आंकलन बहुत गंभीरता के साथ कर रहे होंगे। तो क्या तेजस्वी जेल जा सकते हैं और बीजेपी की ये भरसक कोशिश होगी कि जांच जल्द से जल्द पूरी हो और वो भ्रष्टाचार के मसले पर तेजस्वी को लालू का दूसरा अवतार साबित कर जेल भेज सके।
Visit Now: Stay Updated! 🔔
Follow us for latest updates :
► Like us on Facebook:
/ cliqindianews
► Follow us on Twitter:
/ cliqindiamedia
► Follow us on Instagram:
/ cliqindiamedia
► Follow us on Koo App: https://www.kooapp.com/profile/cliqindia
